Vedic Satsang Organised by Mr. Naveen Bhatia and Mrs. Anju Bhatia

*लुधियाना, 19 फरवरी,* *श्री नवीन भाटिया, चेयरमैन मैसर्ज लैंडब्रोंक्स एवं श्रीमती अंजू भाटिया के संयोजक्त्त्व में वैदिक सतसंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह यज्ञ से आरम्भ हुआ जिसकी अग्नि भाजपा नेता श्री प्राण नाथ भाटिया ने प्रज्जवलित की। वेद प्रचार मण्डल पंजाब के प्रांतीय महासचिव श्री रोशन लाल आर्य ने यज्ञ सम्पन्न कराते हुए कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति का प्राण है, इसलिए हम शुभ कार्यों का आरम्भ यज्ञ से करते हैं। उन्होँने कहा की जहाँ यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है वहीं यज्ञ करने वालों की मंगल कामनाएँ पूर्ण होती हैं।* *इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए श्री बनारसी लाल भाटिया ने कहा कि यज्ञ से सकारत्मक सोच बनती है और व्यक्ति सभी प्रकार की निराशा से मुक्त हो जाता है। उन्होँने कहा कि वेद प्रचार मण्डल वैदिक सँस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है जिसके लिए मण्डल के सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। श्री कमल भाटिया, श्री ज्योति स्वरूप कम्बोज, श्री वनीत भाटिया, श्री सुशील भाटिया एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने समारोह में भाग लिया।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *