Mahamrityunjaya Yagya organised by Mrs. Kusum Ahuja

लुधियाना, 09 फरवरी, *वेद प्रचार मण्डल लुधियाना की ओर से मण्डल की प्रांतीय अध्यक्षा श्रीमती कुसुम आहुजा, पूर्व प्रिंसिपल राजकीय कन्या महाविद्यालय लुधियाना द्वारा सवा लाख महामृत्युंजय मन्त्र पाठ किए जाने पर स्थानीय इशर सिंह कालोनी में यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ की अग्नि श्री नरेश आहुजा एवं श्रीमती कुसुम आहुजा ने प्रज्जवलित की। मण्डल के संस्थापक एवं प्रांतीय महासचिव श्री रोशन लाल आर्य ने यज्ञ सम्पन्न कराया। डा. सरोज अग्रवाल, श्रीमती अलका छाबड़ा, श्री राकेश छाबड़ा, श्री मनमोहन खन्ना, श्रीमती कविता खन्ना, डा. प्रदीप कपूर, डा. शशी कपूर, डा. राजीव वर्मा, श्री सतपाल शर्मा, श्रीमती इन्दु शर्मा, श्री ज्योति सरूप कम्बोज, श्रीमती अनिता कम्बोज तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धा पूर्वक यज्ञ में आहुतियां प्रदान की।* *यज्ञ को सम्पन्न कराते हुए श्री रोशन लाल आर्य ने कहा कि महामृत्युंजय मन्त्र में बहुत ही गहरे रहस्य छिपे हुए हैं, उन्हें समझ कर जीवन में अपनाने की आवश्कता है। पहली बात इस मन्त्र में कही गई है कि हम परमात्मा के साथ संगति करें। दुसरी बात कि हम खरबूजे की भान्ति पक कर इस संसार से अलग हों। जिस प्रकार पकने पर खरबूजे के साथ डाल साथ नही जाती, उसी प्रकार हमारे साथ कोई वासना नही जानी चाहिए। मन्त्र के अन्त में प्रार्थना की गई है कि परमात्मा हमें मृत्यु बन्धन से छुड़ा कर अमृत के साथ जोड़ दे। इस मन्त्र में मानव जीवन का उद्देश्य अर्थात आवागमन के चक्कर से छूट कर मोक्ष को प्राप्त करने की ओर संकेत किया गया है। इसलिए हमे सँसार में त्याग पूर्वक रहना चाहिए। श्रीमती कुसुम आहुजा ने कहा कि मुझ्रे सवा लाख मन्त्र जप में लगभग 10 महीने का समय लगा और इससे उन्हें मानसिक शांति, सकारत्मक सोच के साथ साथ ऐसा अनुभव प्राप्त हुआ कि जैसे जीने का उद्देश्य मिल गया हो। महामृत्युंजय मन्त्र का पाठ अब उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। शान्ति पाठ के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *