Maa Sharda Vidhyapeeth Started By Nobel Foundation

लुधियाना, 23 अप्रैल,
नोबल फाउंडेशन संस्था की ओर से मां शारदा विद्यापीठ के नाम से चलाई जा रही शिक्षण संस्थाओं की ओर से बी. सी. एम. कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्रिंसिपल श्रीमती मोनिका दुआ की अध्यक्षता में पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण और वैदिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय दुर्गा माता मंदिर, भाई रणधीर सिंह नगर में किया गया।

प्रतियोगिता में संस्था की 11 शाखाओं के 14 विद्यार्थियों ने आधुनिक युग में नैतिक मूल्यों की उपयोगिता, माता पिता और शिक्षक का सम्मान, ओ३म परमात्मा का सर्वश्रेष्ठ नाम, सदाचार बिना ज्ञान अधूरा, भगत सिंह के सपनों का भारत, क्रोना की कहानी, धरा का आधार नारी, जीवन में संस्कारों का महत्व, जल है तो कल है, हम सबका है एक सपना-नशा विहीन हो समाज अपना, स्वतंत्रता आंदोलन में आर्य समाज की भूमिका, पृथ्वी दिवस, तनाव मुक्ति का साधन योग, मोबाइल और इंटरनेट का सदुपयोग विषयों पर अपने अपने भाषण प्रस्तुत किए।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के.आर सिकरी (सीनियर एडवोकेट) द्वारा दीप प्रज्वलन और पौधारोपण करके किया गया। मंच का संचालन मंडल के प्रांतीय महासचिव श्री रोशन लाल आर्य और बी.आर.एस नगर के विद्यार्थियों मोहिनी तथा नीरज द्वारा किया गया।
कु. उषा गंभीर, प्रो. सरिता माटा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।


विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती आभा बजाज सिकरी सॉफ्ट स्किल ट्रेनर, प्रदीप गुप्ता, (रिटायर्ड चीफ इंजीनियर पी.एस.पी.सी.एल), अशोक अरोड़ा (रिटायर्ड ए.जी.एम पी.एन.बी), हर्ष सचदेवा, राकेश चांदना, रमेश सूद, रमेश गोयल, राकेश आदया, भुवनेश गोयल, सुनीता पाहवा, उज्जवल पाहवा और निकिता झा ने भाग लिया।


श्री के.आर सिकरी मुख्य अतिथि ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नोबल फाउंडेशन तथा वेद प्रचार मंडल द्वारा किया जा रहा कार्य प्रशंसीय है। आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के बच्चों को शिक्षा के साथ साथ संस्कारित करना अपने आप में महान कार्य है।


नोबल फाउंडेशन के फाउंडर राजेंद्र शर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए विश्वास दिलाया कि आगे भी संस्था शिक्षा और पृथ्वी के सरंक्षण के साथ-साथ अनेकों गतिविधियों के लिए मार्गदर्शन करती रहेगी।


वैदिक भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर भगत सिंह कॉलोनी की कामिनी, द्वितीय स्थान पर सुभाष नगर की सुप्रिया और तृतीय स्थान पर मुंडिया शाखा की शिवानी कुमारी ने बाजी मारी। ढोलेवाल की छात्रा ज्योति और मुंडिया की छात्रा शिवानी को सराहनीय पुरस्कार प्रदान किया गया। वेद प्रचार मंडल की ओर से प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले बच्चों को ट्राफी, सर्टिफिकेट और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चे को एक-एक पौधा दिया गया। मीनाक्षी शर्मा,अंजलि रैणा, ज्योति राणा, हरविंदर कौर, रजनी और गुरप्रीत कौर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *